गोपनीयता नीति
Zorvane Lifesciences (जोधपुर) इस वेबसाइट पर ऑर्डर या पूछताछ फॉर्म से सिर्फ़ ये जानकारी लेती है: आपका नाम, मोबाइल नंबर, गाँव/शहर, चुना गया उत्पाद, पैक की गिनती और आप पशुपालक, डॉक्टर या डीलर हैं।
इस जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ़ आपका ऑर्डर पक्का करने, माल पहुँचाने और आपके सवाल का जवाब देने के लिए होता है। हम आपकी जानकारी किसी को बेचते नहीं हैं। ऑर्डर पहुँचाने के लिए यह आपके इलाके के Zorvane प्रतिनिधि या डीलर को दी जा सकती है।
आप WhatsApp पर संपर्क करते हैं तो WhatsApp की अपनी नीति भी लागू होती है। यह वेबसाइट विज्ञापन वाली कुकीज़ का इस्तेमाल नहीं करती।
अपनी जानकारी देखने, बदलवाने या हटवाने के लिए info@zorvanelifesciences.com पर लिखें या +91 92518 44940 पर WhatsApp करें।
ज़रूरी सूचना
Zorvane के सभी उत्पाद पशु आहार पूरक (Animal Feed Supplement) हैं, दवा नहीं। ये किसी बीमारी के इलाज के लिए नहीं हैं। बीमार पशु के लिए अपने पशु डॉक्टर से सलाह लें। वेबसाइट पर दिखाए दाम MRP हैं और बदल सकते हैं; पैक पर छपा MRP मान्य होगा।